Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही जिला में अवैध काल बाईपास करने वाला भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

हिमालिनी संवादाता, भैरहवा |  रुपन्देही जिला भैरहवा में अवैध काल बाईपास करने वाला एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस केंद्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) ने विदेशों में अवैध काल बाईपास में संलग्न एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भैरहवां सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं.3 काटागाव स्थित मैनुद्दीन धुनिया के घर में किराये पर रह रहा था | भारत सिमा के सोनौली के खुर्शेद अंसारी उम्र 26 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढें   राहत बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम पहुँची त्रिशूली

मुखवीर से मिली सूचना पर की गई छापेमारी में सीआईबी की टीम ने रुपन्देही क्षेत्र लगायत अन्य क्षेत्र से भी अवैध काल (call) करने मे उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किया गया है |  जिनमे 2 लैपटॉप, 2 एरियल, 1 राउटर,1 डिवाइस, 1 यूपीएस, 2 चार्जर, 13 सिम, 1 सिम पोर्ट है। पुलिस केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो प्रहरी उपरीक्षक दीपक रेग्मी ने बताया कि विभिन्न स्थानों से 130 नेपाली और 37 विदेशी नागरिकों सहित कुल 167 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि इस अभियान में पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ राजस्व हानि का मुकदमा चलाया जायेगा।

यह भी पढें   विवाहित बेटी का अंश हक , समानता का अधिकार या भावी सामाजिक कुरीति का आधार ? : कृतिका यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com