Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

PAK vs WI: रसेल की शॉर्ट पिच गेंद पर अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुआ ये पाकिस्तानी बल्लेबाज

 

 World Cup 2019 PAK vs WI विश्व कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना वेस्टइंडीज के साथ हुआ। इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 105 रन पर समेट दिया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की शॉर्ट पिच गेंदों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह से धराशाई हो गए। इंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की और दो अहम विकेट लिए। रसेल ने पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमां को अपने एक बाउंसर पर आउट किया।

यह भी पढें   ​​मधेस की बिटिया तोषानी यादव टर्की में करेंगी नेपाल का प्रतिनिधित्व

पहली पारी में वेस्टइंडीज की तरफ से छठा ओवर आंद्रे रसेल फेंक रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेद उन्होंने काफी छोटी डाली जो तेजी से उठी और फखर जमां इस पर चकमा खा गए। फखर ने गेंद की लेंथ को तो पकड़ लिया था, लेकिन गेंद अचानक जिस तेजी के साथ उठी उससे वो हैरान हो गए। वो जब तक अपना बचाव करते ये गेंद सीधे उनके हेलमेट की जाली पर जाकर लगी और सीधी स्टंप्स पर जा गिरी। स्टंप पर गेंद गिरने की वजह से वो बोल्ड आउट करार दिए गए। हालांकि फखर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 16 गेंदों पर दो चौके व एक छक्के की मदद से 22 रन बना लिए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com