Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: कौन सी टीम कितने मैच जीतेगी? इस दिग्गज क्रिकेट ने की भविष्यवाणी

 

क्रिकेट का महाकुंभ यानी आइसीसी वर्ल्ड कप शुरू हो गया है और अभी तक दो मैच खेले भी जा चुके हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। अब इस क्रम में न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम भी जु़ड़ गया है, जिन्होंने सिर्फ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर ही नहीं बल्कि हर एक टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक कागज पर लिखकर यह जानकारी दी है कि कौन सी टीम कितने मैच जीतेगी और किससे हार का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढें   ​​मधेस की बिटिया तोषानी यादव टर्की में करेंगी नेपाल का प्रतिनिधित्व

ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है और अपनी भविष्यवाणी वाला कागज फेसबुक पर अपलोड किया है। मैक्कुलम की भविष्यवाणी के अनुसार, मेजबान इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। हालांकि, उन्होंने बेहतर नेट रन रेट के साथ टीमों के लिए चौथा स्थान खुला छोड़ दिया। मैक्कुलम का मानना है कि चौथे स्थान की लड़ाई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी।

वायरल हो रहे इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार, इंग्लैंड टूर्नामेंट के 9 मैच में से 8 मैच जीतेगी, हालांकि वो ऑस्ट्रेलिया के सामने अपने घुटने टेक देगी। बता दें कि अभ्यास मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी।

यह भी पढें   ​​मधेस की बिटिया तोषानी यादव टर्की में करेंगी नेपाल का प्रतिनिधित्व

क्या कहा टीम इंडिया के बारे में

टीम इंडिया को लेकर मैक्कुलम का मानना है कि न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर को लगता है कि केवल इंग्लैंड ही टीम इंडिया को हरा सकती है। टीम इंडिया लीग के 9 में से 8 मैच में जीत हासिल करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को लीग में तीन हार मिलेगी। उसे वेस्टइंडीज, भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com