Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: बैन के बाद डेविड वार्नर की दमदार वापसी, ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी कर सनसनी मचा दी है। लगभग 15 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे डेविड वार्नर ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का आगाज मैच खेला। इस मुकाबले में डेविड वार्नर ने मैच जिताऊ पारी खेली और वनडे करियर का एक और अर्धशतक पूरा किया।

मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग करने वाले डेविड वार्नर एक साल के बैन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं। इसी मैच वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच डेविड वार्नर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा और टीम को वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढें   दसवां राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता – कर्णाली प्रदेश की पुरुष फुटबॉल टीम लीग चरण से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को जिताया पहला मैच

इस मुकाबले में डेविड वार्नर ने 74 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया, जिसमें उनके 6 चौके शामिल थे। धीमे-धीमे पारी की शुरुआत करने वाले डेविड वार्नर ने मैच के आखिर तक 114 गेंदों में 89  रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। डिफेंडिंग वर्ल्ड कप चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर इस वर्ल्ड कप का विजयी आगाज किया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

आइपीएल 2019 में रहा दबदबा

गौरतलब है कि इसी साल आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर का बल्ला जमकर बोला था। आइपीएल 2019 में हैदराबाद के लिए 692 रन बनाने वाले वार्नर ऑरेंज कैप विजेता रहे थे। इसी दौरान उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ था, जिसे उन्होंने सही साबित कर दिखाया है। इससे पहले वार्नर वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों में भी रन बना चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com