प्रदेश नम्बर दो की सरकार सम्पर्क भाषा के नाम पर हिन्दी की चाकरी कर रही है : रामचन्द्र मण्डल
जनकपुर–2 june
प्रदेश नम्बर २ सरकार द्वारा सार्वजनिक की गई नीति तथा कार्यक्रम के विषय में सत्तारुढ दल तथा प्रतिपक्षी दल के नेताओं ने असतुष्टी व्यक्त किया है । सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए २०७६ ÷०७७ की नीति तथा कार्यक्रम पर सस्ती लोकप्रियता तथा महत्वाकाँक्षी का आरोप लगाया है । सरकार में शामिल राजपा नेपाल के प्रदेश सभा सदस्य मनीष कुमार सुमन ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नीति तथा कार्यक्रम में प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में कोई योजना नीति तथा कार्यक्रम में समावेश नही किया गया है ।
उन्होंने कहा कि चालू आर्थिक वर्ष के ही अधिकांश कार्यक्रमों को समावेश किया गया है साथ ही प्रदेश के अधिक समस्याओं को शामिल नही करने का आरोप भी लगाया है ।
उन्होंने नीति तथा कार्यक्रम में प्रयोग किए गए शब्दों के प्रति आपत्ति व्यक्त किया है । नेकपा के प्रदेशसभा सदस्य रामचन्द्र मण्डल ने प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक नीति तथा कार्यक्रम में सम्पर्क भाषा के नाम पर चाकडी करने का आरोप लगाया है । उन्होंने सरकार में हिन्दी मोह के नाम पर चरम चाकरी करने का आरोप लगाया और इसका क८ा विरोध किया है ।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी नीति तथा कार्यक्रम उत्कृष्ट होने पर भी उसके अनुसार बजट खर्च नही किया गया ।
नेपाली काँग्रेस के प्रमुख सचेतक शिवचन्द्र चौधरी ने कहा कि नीति कार्यक्रम बिना आधार के बनाया गया है ।
भौतिक विकास पूर्वाधारमन्त्री जितेन्द्र सोनल ने नीति तथा कार्यक्रम के पक्ष में वकालत करते हुए कहा कि राजपा में कोई विवाद नही है ।

