Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के कई महत्तवपूर्ण विषय को बजट में नही समेटा गया :महन्थ ठाकुर

 

काठमाडौं–2 june

राष्ट्रिय जनता पार्टी के सांसद महन्थ ठाकुर ने सम्बृद्ध तराई मधेस कार्यक्रम बजट मेंं समावेश नही होने की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है । रविवार हुए प्रतिनिधिसभा बैठक में आगामी आर्थिक बर्ष २०७६ ÷ ७७ के राजश्व और व्यय के बार्षिक अनुमान अर्थात् बजेट के उपर चर्चा में सहभागी होतु हुए उनहों ने कहा कि मधेस में संचालन हो रहे सम्मृद्ध तराई मधेस कार्यक्रम बजट में शामिल नही हो पाया है इसके लिए उन्होंने अर्थ मंत्री के सामने जिज्ञासा रखी । मधेस का गाँव पोखर से समृद्ध है पर सरकार उसके संरक्षण के लिए कोई कार्यक्रम नही ला रही है । अगर इसका संरक्षण होता है तो यह सिंचाई में सहयाग कर सकता है । मधेश के पर्यटन, धार्मिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को भी बजट में नही समेटा गया है मधेश में गढीमाई, सिम्रौनगढ, जलेश्वर, परौलास्थान, धनुषाक्षेत्र तथा सिरहा सप्तरी जैसे कई पर्यटकीय स्थल हैं इसके संरक्षण के लिए उन्होंने आग्रह किया ।उन्होंने सौर्य उर्जा का उपयोग कर प्रदेश नम्बर २ को अन्धकार मुक्त करने, भूमिगत सिञ्चाई, हुलाकी सडक लगायत विषय को बजट में प्राथमिकता देने के लिए अर्थमन्त्री को धन्यवाद दिया ।

यह भी पढें   महानवमी पर भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com