Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया

 

काठमांडू,

प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोदी ने आमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिम्सटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। इसी सिलसिले में ओली दो दिवसीय भारत यात्रा पर वहां गए थे। बिम्सटेक देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल और भूटान आते हैं।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को केवल इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए – गगन थापा

नेपाल विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि शुक्रवार को नेपाल लौटे ओली ने यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने मोदी के दूसरे सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने नेतृत्व में नेपाल-भारत संबंधों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। बता दें कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी द्विपक्षीय यात्रा के दौरान 2014 में नेपाल गए थे जबकि एक बार सार्क सम्मेलन में शामिल होने वहां गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed