Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक स्टेट का आत्‍मघाती हमला, 10 लोगों की मौत

 

बेरुत, एएफपी। 

उत्तर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के गढ़ रक्का में एक फियादीन हमलावर ने कार में विस्‍फोट कर दिया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ (एसओएचआर) ने यह जानकारी दी है।

संस्‍था की ओर से बताया गया है कि विस्फोट में पांच नागरिकों और ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एसडीएफ) के पांच सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि एसडीएफ अमेरिका समर्थित कुर्दिश अरब गठबंधन है। इसी संगठन ने अक्टूबर 2017 में शहर को आईएस के चंगुल से मुक्त कराया था। हमले के बाद शहर के अन्य हिस्से में और एक बम विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं।

यह भी पढें   नेपाल में एलपीजी गैस उद्योगों के विलय की प्रक्रिया शुरू, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने पर जोर

यह शहर आईएस आतंकियों के लगातार निशाने पर रहा है। एसओएचआर के निदेशक रमी अब्देल रहमान ने बताया कि कार बम हमले में एसडीएफ को निशाना बनाया गया। यह धमाका अल नईम चौराहे पर हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि यह वही चौराहा है, काफी समय पहले आईएसआईएस लोगों का सिर कलम कर देता था।

दूसरी ओर सीरियाई सेना की हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार को इजराइल की ओर से दक्षिण-पश्चिम दमिश्क में निशाना बनाकर दागी गई दुश्मन मिसाइलों को मार गिराया है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने सैन्‍य सूत्रों के हवाले से कहा है कि रविवार तड़के (इज़राइल के) कब्जे वाले गोलन क्षेत्र से दुश्मन मिसाइलें आईं, जिसके बाद हमारी हवाई रक्षा प्रणाली ने उन मिसाइलों को रोक कर उन्हें नष्ट कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com