Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर सहमति कार्यान्वय नही हुई तो आन्दोलन के सिवा कोई विकल्प नही ः उपेन्द्र यादव

 

काठमान्डौ २ जून

बाँके समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्षद्वय डा बाबुराम भट्टराई और उपेन्द्र यादव कहा है कि संविधान संशोधन नही होने पर सरकार को छोड आन्दोलन करेंगे । पार्टी को प्रादेशिक अभिमुखीकरण कार्यक्रम को नेपालगञ्ज में सम्बोधन करते हुए अध्यक्षद्वय ने कहा कि विगत की सहमति कार्यान्वयन में लाने में प्रधानमन्त्री दिलचस्पी नही ले रहे हैं ।
सङ्घीय परिषद के अध्यक्ष रहे डा भट्टराई ने कहा कि कम्युनिष्ट और काङ्ग्रेस के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी का निर्माण हुआ है । अध्यक्ष एवम् उपप्रधानमन्त्री यादव ने कहा कि, “संविधान संशोधन करने के लिए प्रधानमन्त्री ने लिखित सम्झौता किया है । पर वो सम्झौता के विपरीत आगे बढ रहे हैं । हन अन्तिम बार उनसे आग्रह कर रहे हैं अगर उन्होंने कार्यान्वयन नही किया तो हमारे सामने आन्दोलन के अलावा कोई विकल्प नही है । ”
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में पार्टी के सहअध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद श्रेष्ठ, उपाध्यक्षद्वय नवराज सुवेदी, पर्शुराम खापुङ, महासचिव गङ्गानारायण श्रेष्ठ, सचिव एवं शहरी विकासमन्त्री मो इश्तियाक राईलगायत ने दावा किया कि सङ्घीयता की जननी तराई–मधेस ही है । कार्यक्रम में प्रदेश नं ५ के विभिन्न जिला से आए कार्यकर्ता की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *