लोकसेवा का विज्ञापन कानून विपरीत हैः राजेन्द्र महतो
७ जून, काठमांडू । राष्ट्रीय जनतापार्टी नेपाल का सांसद राजेन्द्र महतो ने आज शुक्रवार के समिति बैठक में लोक सेवा आयोग को निर्देशन देने वाला समिसत की सभापति श्रेष्ठ से आग्रह करते हुये कहा कि संघीयता तथा जनता के अधिकार विरुद्ध का लोकसेवा का विज्ञापन तत्तकाल खारेज करना चाहिये । उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि यह विज्ञापन संविधान विपरीत है ।
नेकपा का सांसद जनार्दन शर्मा ने भी बताया कि स्थानीय तह में लोक सेवा आयोग द्वारा कर्मचारियों के लिये खुलाया गया विज्ञापन संविधान विपरीत है । उन्होंने राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति से आग्रह किया कि यह विज्ञापन तत्काल स्थगित किया जाना चाहिये ।
शुक्रवार के समिति बैठक में पूवृ गृहमन्त्री शर्मा ने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि लोकसेवा विज्ञापन संविधान के अनुसार नहीं हुआ है अर्थात संविधान का उल्लंघन किया गया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के विज्ञापन से संविधान के ऊपर प्रहार किया गया है जिससे संवैधानिक अराजकता सिर्जना हो सकती है तथा देश खतरा में पड सकता है ।
इसी प्रकार कांग्रेस का दिलेन्द्र प्रसाद बडु, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय का सचिव यादव कोइराला ने भी इस विज्ञापन के सम्बन्ध में विरोध जताया है । कोइराला ने यह भी कहा है कि ९ हजार से अधिक विज्ञापन करने से संविधान के खिलाफ होने आलोचना हो रहा है ।

