भारत नेपाल अधिकारियों का संयुक्त फील्ड सर्बे बैठक सम्पन्न

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में भारत नेपाल के अधिकारियों का फील्ड सर्बे सम्बन्धी बैठक आयोजित किया गया ।बताया गया बैठक में अररिया , किशनगंज , सुपौल तथा नेपाल के मोरंग , सुनसरी , झापा जिला के जिलाधिकारी सहित बिभिन्न सुरक्षा कर्मी मौजूद थे । बैठक में भारत नेपाल सीमा के सीमा स्तंभ को सुरक्षित तथा व्यवस्थित व संगरक्षण करना था । बैठक में गायब हुए सीमा स्तंभ का संयुक्त रूप से खोजबीन तथा विवादित बातों पर आपसी समझदारी से मसले को समाधान करने पर सहमति बनी । बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिलों में गायब हुई सीमा स्तंभ का मरम्मत कार्य चल रहा है वही कुछ जिलों में जल्द ही निर्माण कार्य चालू होंगे । गायब पिलर का संयुक्त खोजबीन कर निरन्तरता देने पर आपसी सहमति बनी और कई निर्णय लिए गए ।भारत नेपाल के संयुक्त फील्ड सर्बे में दोनों ओर के सीमा पर तैनात अर्धसैनिक बल , नापी विभाग , वन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।



