Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के मेयर और उप–मेयर बीच आपसी टकराव, कमिटी संयोजक से उप–मेयर मिश्र ने दी इस्तिफा !

 

जनकपुर, ८ जून । जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका के मेयर लाल किशोर साह और उप–मयर रीता कुमारी मिश्र के बीच आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है । दोनों एक ही पार्टी (राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल) से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं । उन दोनों के बीच पिछली बार उप–महानगरपालिका के ही मातहत में निर्मित विभिन्न किमिटी द्वारा संचालित काम संबंधी विषयों को लेकर मतभेद दिखाई दी है । जिसके चलते शुक्रबार उप–मेयर मिश्र ने मेयर साह को एक लिखित पत्र देते हुए कहा है कि उनको सभी कमिटी के संयोजक से पदमुक्त किया जाए ।
स्मरणीय है, जनकपुर शहर स्थित विभिन्न सड़को की स्तरउन्नति के लिए एक्सन कमिटी, शहर को मच्छर मुक्त बनाने के लिए मच्छर नियन्त्रण कमिटी और नगर के अन्दर रहे घर तथा पसल में रंग–रोगन के लिए रंग–पेन्ट वितरण कमिटी बनाई गई थी, उक्त सभी किमिटी के संयोजक उप–मेयर मिश्र को बनाया गया था । लेकिन मिश्र को कहना है कि मिमिटी के संयोजक होते हुए भी कोई भी कमिटी द्वारा संचालित काम के बारे में उनसे नहीं पूछा जाता है ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप–मेयर मिश्र ने कहा– ‘सड़क बिस्तार के क्रम में विभिन्न जगहों में सड़क और घर तोड़फोड़ किया जा रहा है, लेकिन इसके बारे में मुझे नहीं पूछा गया है, मुझे जानकारी भी नहीं दी गई । किस मापदण्ड में सड़क बिस्तार हो रहा है, कहां–कहां सार्वजनिक सडक और निजी घर तोड़ा जा रहा है, इसके बारे में भी मुझे पता नहीं है । कमिटी के सदस्य मनमानी कर रहे हैं ।’ उनका कहना है कि मच्छर नियन्त्रण के लिए मोबिल छिटने का काम भी हो रहा है, लेकिन इसके बारे में भी उनको औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है ।
उप–मेयर मिश्र ने कहा है कि जो भी काम हो रहा है, उसके बारे में कल अदालत में मुद्दा भी उठ सकती है, इसीलिए वह कमिटी संयोजक में नहीं रहना चाहती है । मिश्र का आरोप है कि उप–महानगरपालिका के मेयर लाल किशोर साह, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत सीता परियार और कमिटी में रहे विभिन्न वडाध्यक्ष की मिलिभगत में यह सब हो रहा है, लेकिन उनको कुछ भी पता नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com