Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजतन्त्र के पक्ष में वकालात करनेवाले मुर्ख हैंः प्रधानमन्त्री ओली

काठमांड, ८ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि देश संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र में प्रवेश कर चुका है, ऐसी अवस्था में राजतन्त्र के पक्ष में वकालत करनेवाले मुर्ख हैं । कमल थापा नेतृत्व में रहे राप्रपा की ओर संकेत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
शुक्रबार भक्तपुर में आयोजित ‘प्रधानमन्त्री रोजगार कार्यकाक्रम’ उद्घाटन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘जिसने २४० साल तक शासन कर देश को अन्धकार में धकेल दिया, जनता को गरीब बना दिया, आज वही राजतन्त्र के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं, यह मुर्खतापूर्ण अभिव्यक्ति है ।’ उनका मानना है कि ऐसी मांग से देश पुनः प्रतिगमन की ओर बढेगी ।
हिंसात्मक आन्दोलन कर रहे नेत्रविक्रम चन्द से भी आग्रह करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि कथित क्रान्ति के नाम में देश को अशानत रखना भी ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि सरकार शान्ति–सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि ४० लाख युवाओं के लिए सरकार स्वदेश में ही रोजगारी सिर्जना करने जा रही है, इसमें सरकार प्रतिबद्ध है ।

यह भी पढें   बालपुरी दिव्य धाम त्रिवेणी में महन्त मजराज पुरी का तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *