Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस की ओर से ही भण्डारी को मारने की षडयन्त्रः तरुण दल

 

काठमांडू, ९ जून । नेपाल तरुण दल ने दावा किया है कि नेपाल तरुण दल धादिङ के उपाध्यक्ष राधाकृष्ण भण्डारी (राधे) को पुलिस हिरासत में ही मारने का षडयन्त्र की गई है । शनिबार तरुण दल द्वारा पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए तरुण दल केन्द्रीय अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने ऐसा दावा की है ।
अध्यक्ष बस्नेत ने कहा कि धादिङ जिला रोराङ गांवपालिका टुनेदोबान में जेठ २२ गते घटित घटना में भण्डारी को संलग्न बताते हुए मारने की षडयन्त्र की गई है । उन का कहना है कि उक्त घटना में भण्डारी की कोई भी संलग्नता नहीं है, लेकिन स्थानीय जनक मगर की किटानी जाहेरी के आधार में पुलिस ने गलत कागजात बनाकर फंसाने की षडयन्त्र की है । अध्यक्ष बस्नेत ने दावा किया कि भण्डारी को पुलिस हिरासत में ही मारने की षडयन्त्र की जा रही है । उन्होंने भण्डारी की जीवन रक्षा के लिए भी आग्रह किया ।
अध्यक्ष बस्नेत ने कहा– ‘जिला अध्यक्ष–उपाध्यक्ष को मारने–काटने को धमकी आती है, कभी सिभिल पुलिस, कभी एसपी, कभी इन्स्पेक्टर, कभी डीएपी की ओर से ऐसी धमकी आती है । अभी तरुण दल और पुलिस प्रशासन के बीच ३६ का आंकडा है । पुलिस प्रशासन अगर सच में ही इसतरह चलती है तो हम लोगों को भी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आगे बढ़ने कि जरुरत पड़ेगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *