भारत नेपाल अधिकारियों का बिराटनगर में सेकेंड जुवाइन्ट मीटिंग सम्पन्न,सीमा स्तम्भ निर्माण की हुई समीक्षा
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के होटल एशियाटिक में भारत नेपाल के अधिकारियों फील्ड सर्बे टीम का सेकेंड जुआइन्ट मीटिंग सम्पन्न हुआ । जुआइन्ट मीटिंग का नेतृत्व अररिया के जिला अधिकारी बैजनाथ यादव और मोरंग का जिलाधिकारी रमेश कुमार केसी संयुक्त रूप से कर रहे थे । जुआइन्ट मीटिंग में सुपौल डीएम महेंद्र कुमार तथा नेपाल के सुनसरीडीएम ओम प्रकाश उपेत्री झापा डीएम जनकराज दहाल, मोरंग एसपी विश्व अधिकारी सहित दोनों ओर के बिभिन्न सुरक्षा कर्मी मौजूद थे । बैठक सीमा स्तम्भ निर्माण कार्य का प्रगति विवरण का समीक्षा गुणस्तर तथा मरम्मत कार्य पर छलफल हुआ । अधिकारियों ने बताया सीमा के समीप नदी रहने से सीमा स्तम्भ का मिसिंग ज्यादा हुआ है जिसे संयुक्त रूप से तलास कर निर्माण कार्य को निरंतरता देने पर दोनो ओर से सहमति बनी है । भारत नेपाल सीमा के सीमा स्तंभ को सुरक्षित तथा व्यवस्थित व संगरक्षण करना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में गायब हुए सीमा स्तंभ का संयुक्त रूप से खोजबीन तथा विवादित बातों पर आपसी समझदारी से मसले को समाधान करने पर सहमति बनी । बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिलों में गायब हुई सीमा स्तंभ का मरम्मत कार्य चल रहा है वही कुछ जिलों में जल्द ही निर्माण कार्य चालू होंगे । कोशी , मेची नदी के समीप बाढ़ के कारण मिसिंग पिलर का संयुक्त खोजबीन कर निरन्तरता देने तथा भारत नेपाल सीमा के नोमेन्स लेंड क्षेत्र में गायब हुए पिलर का संयुक्त खोजबीन पर सहमति बनी । जुआइन्ट मीटिंग में 56 वी वाहिनी के सेनानायक मुकेश त्यागी के अलावा किशनगंज , सिलीगुड़ी के सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे । अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरा जुआइन्ट सर्वे मीटिंग है इससे पहिले दिसम्बर माह में पहिला मीटिंग सुपौल में आयोजित किया गया था ।



