Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘क्षयरोग नियन्त्रण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

काठमांडू, ९ जून । उपप्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि क्षयरोग नियन्त्रण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । उनका कहना है कि क्षयरोग नियन्त्रण के लिए सरकार पूर्ण पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है । उपप्रधानमन्त्री यादव को मानना है कि भौगोलिक जटिलता और आर्थिक अभाव के कारण क्षयरोग नियन्त्रण चुनौतिपूर्ण बन रहा है, इसीलिए प्रदेश और स्थानीय सरकार के साथ समन्वयन कर योजना आगे बढ़ाई जाएगी ।
आइतबार काठमांडू में आयोजित ‘राष्ट्रिय क्षयरोग कार्यक्रम’ संबंधी अन्तरक्रिया को सम्बोधन करते हुए उप–प्रधानमन्त्री यादव ने कहा– ‘क्षयरोग नियन्त्रण के लिए विकट गांव में भी जनचेतनामुलक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की रणनीति में है सरकार ।’ क्षयरोग नियन्त्रण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से प्राप्त सहयोग के लिए प्रशंसा करते हुए मन्त्री यादव ने आगे कहा कि सन् २०३५ के भीतर नेपाल से क्षयरोग निर्मूल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है, उसी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए नेपाल सरकार भी आवश्यक संस्थागत संरचना विकास के लिए काम कर रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 फरवरी 2026 बुधवार शुभसंवत् 2082

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *