पुनः निर्माण के लिए भारत द्वारा नेपाल को १६० करोड़ प्रदान
काठमांडू, १० जून । नेपाल के पुर्ननिर्माण के लिये भारत से १६० करोड रुपैया प्राप्त हुआ है । वि.सं. २०७२ साल में आई भूकम्प से क्षतिग्रस्त भौतिक संरचना पुननिर्माण के लिए भारत ने यह सहयोग प्रदान किया है । यह राशी दूसरी किस्त स्वरुप प्राप्त हुई है ।
सोमवार अर्थ मन्त्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम अन्तर्गत अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा को नेपाल के लिये भारतीय राजदुत मंजीवसिंह पुरी ने यह राशी हस्तान्तरण किये हैं । महामहिम पूरी जी ने भूकम्प के बाद पुनर्निर्माण के लिये दूसरी किस्त के रुप में १ अरव ६० करोड का चेक हस्तान्तरण किये हैं । इस अवसर पर अर्थ सचिव राजन खनाल ने जानकारी दिया कि भारत ने नेपाल के निजी आवास पुनर्निर्माण के लिये यह राशी हस्तान्तरण की है । इससे पहले भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण के लिये पहली किस्त के रुप में २ अरव १० करोड रुपैया उपलब्ध करा चुकी हैं ।
कार्यक्रम में भारत के राजदुत मंजिवसिंह पूरी ने बताया कि २०७२ साल में नेपाल में आये विनाशकारी भूकम्प के बाद पुर्ननिर्माण में जो सहकार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ उससे भारत सरकार अत्यन्त प्रसन्न हुई है । उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल के विकास तथा निर्माण कार्य में भारत सरकार सदैव नेपाल के साथ रहेगी ।
२०७२ साल बैशाख १२ गते के दिन आये विनाशकारी भूकम्प ने नेपाल को तबाह कर दिया था । मित्र राष्ट्रों के सहयोग तथा सहकार्य से उस भयानक दुरदशा से अब धीरे–धीरे उबर रही है नेपाल ।
उस समय धन जन के साथ–साथ भौतिक संरचनाएं तहस–नहस हो गई थी । तत्पश्चात भारत एवं अन्य देशों ने भी पुर्ननिर्माण में सहयोग करने की समझदारी की थी ।
कार्यक्रम में नेपाल के लिये भारतीय राजदुत पुरी ने बताया कि नेपाल के निजी आवास पुर्ननिर्माण का काम लगभग ७० प्रतिशत से अधिक सम्पन्न हो चुका है, जो हमारे देश के लिये एक सुखद समाचार है ।

