Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में देशी, चाइनीज दो पिस्तौल के साथ एक भारतीय नागरिक गिरप्तार 

 


माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश का मोरंग पुलिस ने  बिराटनगर के एक होटल में छापामारी कर दो पिस्तौल के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरप्तार किया है । गिरप्तार का पहचान सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया निवासी 22 वर्षीय कुणाल कुमार सिंह के रूप में हुआ है । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने बताया कि गुप्त सूचना पर  वडा प्रहरी कार्यालय का डीएसपी  वेद प्रसाद गौतम के नेतृत्व में छापामारी की गई जहाँ उक्त युवक के पास से  देशी थ्रीनट एक पीसऔर चाइनीज पिस्तौल एक पीस व चार राउंड गोली बरामद हुआ । प्रवक्ता श्री श्रेष्ठ ने बताया कि होटल में दो लोगो का होने की सूचना मिली थी पर एक मिले । डीएसपी ने अंदेशा जताया पुलिस के पहुचने से पहिले एक कही निकल गया होगा ।
।  उन्होंने यह भी बताया गिरप्तार युवक हथियार सप्लायर है कि आपराधिक घटना को अंजाम देने आया था पुलिस इस ओर अनुसंधान कर रही है । इस मामले में मोरंग पुलिस ने मुलुकी फौजदारी अपराध संहिता ऐन 2074 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *