Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के माेतीहारी से नेपाल अमलेखगंज तक पाइपलाइन बिछाने का काम समाप्त

 

काठमान्डाै १४ जून

भारत के मोतीहारी से नेपाल की ओर  अमलेखगन्ज तक पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाने का काम समाप्त हाे चुका है । भारतीय आयल कर्पोरेसन (आइओसी)की लागत में निर्माण हाेरहे पाइपलाइन के पहले चरणअन्तर्गत जमीन के अन्दर पाइप बिछाया गया है ।

 

नेपाल आयल निगम ने परियोजना कार्यान्वयन एकाइ स्थापना कर के काम का सुपरिवेक्षण कर रहा है । नेपाल आयल निगम के इन्जिनियर शरद पौडेल के अनुसार सभी पाइप बिछ चुका है अब जडान का काम शुरु हुआ है ।

यह भी पढें   नेपाल के दार्चुला में भारतीय सहयोग से नए स्कूल भवन का शिलान्यास, लागत 7.5 करोड़ रुपये

मोतीहारी–अमलेखगन्ज रुट में ६९.९ किलोमिटर तक पाइप बिछाया गया है । भारत की तरफ मोतीहारी से रक्सौल तक ३२.६५ किलोमिटर है । उस तरफ तीन महीना पहले ही पाइप बिछाया जा चुका है ।

नेपाल की ओर रक्सौल से अमलेखगन्ज तक ३७.२५ किलोमिटर पाइप बिछाया गया है । पिछले समय में पथलैया से अमलेखगन्ज तक ९ किलोमिटर खण्ड में जंगल के बीचाेबीच पाइप बिछाया गया है । नेपाल की ओर ३.६ किलोमिटर में ड्रिलिङ कर के पाइप रखा गया है ।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

परवानीपुर में २ किलोमिटर और जितपुर में १.६ किलोमिटर बाजार क्षेत्र में ८ से १६ मीटर तक जमीन के भीतर ड्रिलिङ कर के पाइप बिछाया गया है । बाकी जगहाें पर सिमेन्ट का क्यानल बना कर पाइप रखा गया है ।

नया पत्रिका से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *