Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय समिति गुठी विधेयक के सम्बन्ध में विज्ञों के साथ  सामूहिक विचार विमर्श करेगी

 

काठमांडू १४ जून

संघीय संसद के  कृषि, सहकारी तथा प्राकृतिक स्रोत समिति के  शुक्रबार सिंहदरबार में हुई  बैठक में  गुठी विधेयक के  सम्बन्ध में  विज्ञों के साथ  सामूहिक विचार विमर्श करने का  निर्णय किया है  । गुठी विधेयक वापस लेने के लिए प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली काँग्रेस सहित सरोकारवाला निकायों द्वारा  सरकार पर दवाब देने के समय  इस  सम्बन्धि तथ्यों को बाहर  लाने  के लिए  विज्ञों के साथ  विचार विमर्श करने का  निर्णय किया गया यह जानकारी  समिति की सभापति पूर्णकुमारी सुवेदी ने दी  समिति के  आगामी सप्ताह  होने वाली बैठक में   विज्ञ केशव बडाल, जगत बस्नेत, कृष्ण पौडेल, जगत देउजा, जनकराज जोशी, महेन्द्र श्रेष्ठ और  प्रकाश जोशी के साथ इस  विधेयक के  सम्बन्ध में  बातचीत करने का समिति ने उल्लेख किया है .

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

समिति ने  भूमि सम्बन्धी  संशोधन विधेयक आगामी रविवार  असार १ गते सुबह  बैठक में  विचार विमर्श  कार्यतालिका भी तय की गई है  । इसी तरह  आषाढ़  २ गते सोमबार अपरान्ह ३ बजे वातावरण संरक्षण विधेयक के ऊपर विचार विमर्श  कार्यतालिका भी  तय की गई है  समिति की सभापति सुवेदीे ने यह जानकारी  दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com