Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कई निजी स्कूलाें में चीनी भाषा अनिवार्य : शिक्षकाें के वेतन का खर्च उठाएगा चीन

 

काठमांडू 16 जून

चीन की सरकार ने नेपाल में चीनी भाषा मंदारिन पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन का खर्च उठाने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव का फायदा लेने के लिए नेपाल के कई निजी स्कूलों ने मंदारिन (Mandarin Chinese) की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

नेपाल के स्कूलों में पाठ्यक्रम तय करने वाले सरकारी विभाग करिकुलम डेवलपमेंट सेंटर (सीडीसी) के मुताबिक, नेपाल के स्कूलों में विदेशी भाषा पढ़ाने की अनुमति है। हालांकि स्कूल किसी विदेशी भाषा को अनिवार्य नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

स्कूलों को इस नियम की जानकारी है, बावजूद इसके बिना वेतन दिए मंदारिन (Mandarin Chinese) का शिक्षक मिलने के लालच में स्कूल इसकी अनदेखी कर रहे हैं। सीडीसी के नियम में यह भी कहा गया है कि विदेशी भाषा की पढ़ाई स्कूल में पढ़ाई के लिए निर्धारित समय में नहीं होगी। तमाम स्कूल इस नियम की भी धड़ल्ले से अवहेलना कर रहे हैं।

दैनिक जागरण से

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com