Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि सेवाआयाेग के मूल गेट में तालाबंदी, अधिकारियाें के प्रवेश पर राेक

 

काठमान्डाै १७ जून

त्रिवि सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमितता का आराेप लगाते हुए एक महीना से अनसन में बैठे विद्यार्थीयाें ने मूलगेट में तालाबन्दी की है । एक महीना से आयोग के मूल गेट में अनशन पर बैठे विद्यार्थीयाें ने आज से पदाधिकारियाें के प्रवेश पर राेक लगाने के लिए मूल गेट में तालाबंदी की है ।

 

कर्मचारी की परीक्षा में त्रिवि सेवा आयोग के अध्यक्ष चैतन्य शर्मा, अन्य पदाधिकारी और विद्यार्थी नेता के परिजनाें का नाम निकलने पर अख्तियार और सतर्कता केन्द्र में शिकायत दर्ज कराई गई थी ।  उसके बाद अख्तियार द्वारा छापा मारने के बाद भी सेवा आयाेग ने लिखित में नाम निकाले हुए छात्राें से माैखिक परीक्षा ले चुकेा है ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

परीक्षा खारेजी की माँग करते हुए अनसन पर बैठे मोहन वैद्य किरण नेतृत्व के क्रान्तिकमारी माओवादी निकट विद्यार्थी संगठन अखिल (क्रान्तिकारी)की माँग काे  सरकार और सेवा आयोग दाेनाें ही नजरअंदाज कर रही है ।  शिक्षामन्त्री वार्ता का आश्वासन देकर खुद विदेश भ्रमण में थाइल्यान्ड गए हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *