Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिद्ध बाबा को मिला जगतगुरु रामानंदाचार्य पद विभुषित प्रमाणपत्र 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल के प्रख्यात महायोगी सिध्द बाबा कृष्ण दास जी महाराज को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सम्पन महा सन्त महासम्मेलन में जगतगुरु रामानंदाचार्य पद से  विभूषित प्रमाण पत्र राम जन्म भूमि न्यास का अध्यक्ष तथा मणि राम छावनी  पीठ का पीठाधीश्वर अनन्त श्री से विभुषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के हाथों दिया गया ।   उक्त जानकारी देते हुए अयोध्या धार्मिक भृमण में शामिल राजेन्द्र राउत , श्याम पौडेल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि इस अवसर पर नेपाल से भी लगभग 600 के संख्या में सिध्द बाबा के शुभचिंतक , श्रद्धालु ,  साधु संत पहुचे थे  ।उक्त अवसर पर  अयोध्या में चतु सम्प्रदाय का जगतगुरु तथा शिर्षस्थ  व्यक्तित्व व अनि,  निर्वाणी , दिगम्बर , महानिर्वाणी , सहित चारो अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के अलावा दिल्ली ,  बृन्दावन , अयोध्या , चित्रकूट , हरिद्वार , उत्तर काशी  ,  अहमदाबाद  बनारस , उज्जैन ,जयपुर का विशिष्ठ मंडलेश्वर , महामंडलेश्वर ,  जगतगुरु मौजूद थे । बता दे कि गत मार्च  माह में  सम्पन नेपाल के सुनसरी स्थित चतराधाम  में 1200 साधक साधिका के द्वारा किये गए तारक ब्रह्म महायज्ञ  में सिद्ध गुरु कृष्ण दास जी को  जगतगुरु रामनांचार्य पद से विभुषित  किया गया था  जिसका प्रमाणपत्र  अयोध्या में सम्पन साधु संत के महा सम्मेलन में दिया गया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत भ्रमण को लेकर प्रेस ब्रीफिंग आज

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com