Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश नवमी पर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

माला मिश्रा बिराटनगर

माहेश्वरी समाज बिराटनगर अपना उत्पति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष में आयोजित चार दिवसीय बिभिन्न कार्यक्रम समारोह पूर्वक समापन हुआ । बिराटनगर के अतिथि सदन में विशेष सभा आयोजित आयोजित किया जिसका अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष वेणी गोपाल मूंदड़ा ने किया । इस मौके पर समाज का सह सचिव गोपाल हेडा ने वार्षिक कार्यपत्र प्रस्तुत किया । माहेश्वरी महिला मंच की अध्यक्ष रीता माहेश्वरी युवा मंच का अध्यक्ष शिव परतानी मंच का गतिविधि पर प्रकाश डाला । नेपाल माहेश्वरी परिषद का  बजरंग बाहेती परिषद के कार्य पर चर्चा किया ।इससे पूर्व भगवान महेश का पूजा अर्चना तथा राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर  निधि राठी ,मनीषा राठी के द्वारा आकर्षक , मनोरंजनात्मक तथा सन्देशमूलक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।इस मौके पर  अन्तरक्षरी , सामूहिक भोज, खेलकूद प्रतियोगिता  के अलावा डॉ साबू के देखरेख में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया  जिसमे 48 पिंट रक्त संकलन हुआ । बिशेष सभा समापन समारोह में बिभिन्न क्षेत्र में  संलग्न हो  समाज का मान सम्मान बढ़ाने बाले 11 लोगो को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने बालो में  खेलकूद क्षेत्र से ऋषि माहेश्वरी , इंजीनियर रोहित साबू , बीमा क्षेत्र दीपक कुमार धुत ,स्वास्थ्य क्षेत्र एमडी श्री निवास अटल ,एमबीबीएस डॉ अनुज तापड़िया , एमबीबीएस खुशबु राठी ,  सीए विवेक बंग ,  बैंकिंग क्षेत्र शम्भू राठी और संतोष राठी ,विधुत क्षेत्र इंजीनियर ओम प्रकाश राठी , इंजीनियर प्रभाकर  वियानी के अलावा को सम्मानित किया गया । इस मौके पर महेश होमियो औषद्यालय  डॉ आशीष राय सहायक रेखा गुप्ता  को भी नगद राशि सहित सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री मति प्रीति धुत  और प्रियंका अटल ने किया ।  माहेश्वरी समाज का उपाध्यक्ष नंद किशोर राठी  समारोह को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने बालो व समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed