शिक्षक के लिये लाइसेन्स का आवेदन खोला गया
१८ जून, काठमांडू । शिक्षक सेवा आयोग ने अध्यापन अनुमतिपत्र के लिये दरखास्त आह्वान किया है । आयोग ने एक सूचना जारी कर प्राथमिक, निम्न माध्यामिक और माध्यामिक तह में शिक्षण करने इच्छुक के लिये दरखास्त आह्वान करने की जानकारी दिया है । उचित योग्यता वाले उम्मेदवार अषाढ २ गते से अषाढ २२ गते तक आवेदन दे सकते हैं और डबल दस्तुर देकर अषाढ २९ गते तक आवेदन दे सकते हैं ।

