Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के बच्चाें पर माैत का कहर : आँकडा साै के पार

 
18 जून
बिहार के मुजफ्फरपुर में इन दिनों एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है।  बच्चे रोजाना इस बीमारी के कारण काल के गाल में समा रहे हैं। पिछले 17 दिनों में 128 बच्चों की मौत होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नींद टूटी है। वह आज को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) का दौरा करेंगे।

वहीं पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का छात्र संगठन पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा। आज इस मामले पर पटना में एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मार्च शाम को साढ़े छह बजे कारगिल चौराहे पर निकाला जाएगा। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ सीजेएम अदालत में मुकदमा दायर हुआ है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन विदेशी राजदूतों से मुलाकात करेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *