Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली।

 

मुंबई .मशहूर प्‍ले बैक सिंगर आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने खुदकुशी कर ली है। 56 साल की वर्षा तलाकशुदा थीं।
सोमवार को मुंबई में पेडर रोड स्थित अपने घर ‘प्रभु कुंज’ में वर्षा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली।वर्षा को आनन-फानन में जसलोक अस्‍पताल ले जाया। लेकिन उन्‍हें नहीं बचाया जा सका। वर्षा के परिवार वाले या पुलिस सुसाइड नोट के सवाल पर चुप है।
मुंबई पुलिस ने वर्षा की खुदकुशी की पुष्टि की है। हालांकि उन्‍होंने यह कदम क्‍यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के वक्‍त घर पर आशा भोंसले या उनकी बहन लता मंगेशकर घर पर नहीं थीं। आशा सिंगापुर में एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

पुलिस ने खुदकुशी की वजह की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वर्षा के घर से उनका लाइसेंसी पिस्‍टल बरामद किया है। वहां से एक खोखा भी मिला है। पुलिस या परिवार के लोग वर्षा की खुदकुशी के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
कहा जाता है कि वर्षा चार साल पहले भी नींद की गोलियां खा कर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर चुकी थीं। यह सितंबर, 2008 की बात है। तब उन्‍हें जसलोक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, परिवार वालों ने तब कहा था कि वर्षा ने गलती से किसी दवा का ओवरडोज ले लिया था। उस समय यह बात सामने आई थी कि वर्षा मोटापे की समस्या से जूझ रही हैं और इसके चलते उन्हें डिप्रेशन समेत कई तरह की बीमारियां हैं।
जब पिछली बार वर्षा ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की थी, उस दिन आशा भोंसले की 75वीं सालगिरह थी। इस बार आशा ने पिछले महीने ही अपना 80 वां जन्मदिन मनाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com