सांसदों ने प्रतिनिधिसभा में मिडिया विधेयक वापस लेने की मांग की
२० जून, काठमांडू । प्रतिनिधिसभा के सांसदों ने सरकार द्वारा संसद में दर्ता किया गया मिडिया काउन्सिल सम्बन्धी कानून संशोधन और एकीकरण करने के लिये बनाया गया विधेयक वापस लेने की मांग की । गुरुवार के बैठक में शून्य समय में बोलते हुये सांसदों ने प्रेस स्वतन्त्रता विरोधी विधेयक वापस लेने की मांग की ।
सांसद भरतकुमार शाह सञ्चार और मानव अधिकार के साथ सम्बन्धित विधेयक वापस लेने को कहा । उन्होंने कहा कि गुठी विधेयक वापस लेकर सरकार देर ही सही पर अच्छा काम की है ।
दूसरी सांसद महेन्द्रकुमारी लिम्बु ने जोड देते हुये कहा कि जनस्तर द्वारा अस्विकृत मिडिया लगायत का विधेयक सरकार को वापस लेना चाहिये ।
सांसद रामबहादुर विष्ट ने मांग करते हुये कहा कि मिडिया, मानव अधिकार, सुरक्षा लगायत का विधेयक वापस लेना चाहिये तथा लोकसेवा द्वारा प्रकाशित विज्ञापन खारेज करना चाहिये ।

