सरकार के अनुमति बिना कार्यक्रम संचालन पर प्रतिबन्धः मन्त्री पण्डित
२० जून, काठमांडू । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबू पण्डित ने जानकारी दिया कि सरकार के अनुमति विना स्थानीय तह में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम संचालन के लिये गैरसरकारी संस्थाओं को प्रतिबन्ध लगाया गया है ।
संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासनमन्त्री लालबाबु पण्डित ने यह जानकारी दिया कि सरकार के अनुमति विना कोई भी गैरसरकारी संस्थाओं को अलग से कार्यक्रम संचालन करने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है ।
उन्होंने बताया कि सरकार के साथ सहकार्य कर के ही स्थानीय तह में गैरसरकारी संस्था अपना कार्यक्रम संचालन कर सकता है ।
आज गुरुवार काठमांडू में आयोजित स्थानीय तह के क्षमता अभिवृद्धि के लिये आयोजित अन्तराष्ट्रिय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये मन्त्री पण्डित ने बताया कि स्थानीय तह में जनता की सेवा प्रवाह काम को प्रभावकारी हो इसलिये ‘स्थानीय सरकार संचालन ऐन’ परिमार्जन कर रहा हूं ।
उन्होंने यह भी बताया कि संघीय सरकार संविधान अनुसार चल रही है और संविधान के परिधि अन्दर स्थानीय तह को जनता की अपेक्षा अनुसार काम कर सके इसलिये आवश्यक कार्यक्रम संचालन किया जायेगा ।

