Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीडिया काउनिसल विधेयक अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के विरुद्ध है, पारित नहीं हो सकताः देउवा

 

काठमांडू, २० जुन । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि मीडिया काउन्सिल संबंधी विधेयक अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के विरुद्ध है, इस को किसी भी हालत में संसद् से पारित नहीं किया जा सकता । बुधबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है सभापति देउवा को मानना है कि विवादित सूचना प्रविधि, मीडिया काउन्सिल और मानव अधिकार आयोग संबंधी विधेयक प्रजातन्त्र के विरुद्ध है, जो आम जनता की अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता को कुण्ठित करता है ।
सरकार के विरुद्ध आक्रमक रुप में प्रस्तुत होते हुए सभापति देउवा ने कहा– ‘प्रजातान्त्रिक देश में बोलने की और लिखने की अधिकार होती है । जहां बोलने की और लिखने की अधिकार नहीं होती, वहां प्रजातन्त्र नहीं होगी । इसीलिए सरकार द्वारा प्रस्तुत विधेयक प्रजातन्त्र के ऊपर पहला आक्रमण है ।’ सभापति देउवा ने कहा कि विवाद कोई भी विधेयक सदन से पारित नहीं हो सकता, इसके लिए कांग्रेस पूर्णप्रतिवद्धता के साथ लगेगी ।
सभापति देउवा ने कहा कि जिस देश में प्रेस जगत स्वतन्त्र नहीं होगी, वहां प्रजातन्त्र जिवित नहीं रह सकता, इसीलिए अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के विरुद्ध आई सम्पूर्ण विधेयक को असफल कर दी जाएगी । उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयक के प्रति भी आपत्ति प्रकट की । देउवा को मानना है कि प्रधानमन्त्री के सिफारिश पर सेना परिचालना करने की व्यवस्था से देश में अधिनायकवाद हाबी हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com