Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद् द्वारा राजदूत मंजीवसिंह पुरी सम्मानित

 

जनकपुरधाम, २२ जून । जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद् ने नेपाल स्थित भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी जी को सम्मान किया है । शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम के बीच राजदूत पुरी जी को परिषद् की ओर से सम्मान किया गया है । कार्यक्रम में परिषद् अध्यक्ष शालिग्राम सिंह ने राजदूत पुरी लगायत अन्य विशिष्ठ व्यक्तियों को रुद्राक्ष की माला तथा दोसल्ला के साथ सम्मान किया था ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि जनकपुर प्राचीन काल से ही ज्ञानभूमि, सांस्कृतिक भूमि और पर्यटकीय स्थल रहा है, इसको संरक्षण करने के लिए सभी को ध्यान देना जरुरी है । उन्होंने यह भी कहा कि जनकपुर को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से भी बजट विनियोजन होता है, इसके अलवा प्रदेश सरकार और स्थानीय सरकार से भी साधन–स्रोत और जनशक्ति व्यवस्था करने की जरुरत है ।

यह भी पढें   हिमालिनी द्वारा ‘हिमालिनी हिन्दी संवर्धन सम्मान २०२६’ का आयोजन

योग धर्म भी विज्ञान भी, देखिये यह भिडियो

में प्रदेश नं. २ के प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायस्थ, मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत, भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल, नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता रामसरोज यादव आदि वक्ताओं ने जनकपुर की विकास और संस्कृति संरक्षण के लिए जोड़ दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com