Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका मे रह रहे तराईवासी नेपालीयों का नयाँ नेतृत्व

 

भर्जिनिया,अक्टुबर ७ | अमेरिका मे रह रहे तराईवासी नेपालीयों की संस्था एसोसिएसन अफ नेपाली तराईएन इन अमेरिका (एन्टा)का दुसरा अधिवेशन सम्पन्न हो गया है । अधिवेशन ने आगामी दो वर्ष के लिये नयाँ नेतृत्व का भी चयन किया है| शुक्रवार और शनिवार को सम्पन्न हुये अधिवेशन मे निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित झा(नेब्रास्का) के अध्यक्षता मे सर्वसम्मति से कार्यसमिति का किया गया | समिति मे अन्य पदाधिकारी के रुप मे न्यूजर्सी के सतेन्द्र शाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, न्यूजर्सी के ही सुनील शाह उपाध्यक्ष,ओहायो के राजेश शाह महासचिव,वाशिंगटन डिसी के धर्मेन्द्र ठाकुर सह सचिव,फ्लोरिडा के डाक्टर जय पी शाह प्रवक्ता और टेक्सास के विजया झा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं |
इसी प्रकार कार्यसमिति के सदस्य मे ओहायो के डाक्टर विप्लव यादव,इन्डियाना के डाक्टर ममता सिंह,नर्थ क्यारोलिना के अन्नपूर्ण देव,वाशिंगटन डिसी के कल्याणी ठाकुर,ओहायो के मुकेश सिंह,इलिनोई शिकागो के सुरेन्द्र चौधरी,न्यूयोर्क के बालकृष्ण झा और फ्लोरिडा के सुरज नायक निर्वाचित हुये है | इस अधिवेशन मे एन्टा डिसी च्याप्टर के अध्यक्ष मे धर्मेन्द्र ठाकुर और ग्रेटर न्यू योर्क च्याप्टर के अध्यक्ष मे अनिकेत शाह को निर्वाचित किया गया है |
इस अधिवेशन मे अमेरिका तथा क्यानाडा के प्रतिनिधि भी सामिल थे ।
शनिवार को अमेरिका मे नेपाल के राजदूत डाक्टर शंकरप्रसाद शर्मा ने एन्टा के दुसरा अधिवेशन का उद्घाटन किया था |उन्होने एन्टा व्दारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया था । स्मारिका प्रकाशन समिति के संयोजक अमित शाह ने इसका संयोजन किया था |
एन्टा का यह अधिवेशन डिसी च्याप्टर के आयोजना मे हुआ है | इस अवसर पर च्याप्टर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया था |

यह भी पढें   झापा में विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास, भारत सरकार देगी करीब 5.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

अधिवेशन उद्घाटन के अवसर पर संस्था के संस्थापक सभापति,एनआरएनए अन्तर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद के पूर्व महासचिव रतन झा ने संस्था स्थापना काल की चर्चा की | संस्था के अध्यक्ष डाक्टर विनोद शाह के सभापतित्व और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित झा व्दारा संचालित अधिवेशन के उद्घाटन के अवसर पर एशोसियसन अफ नेप्लिज इन अमेरिका एएनए और एनआरएन अमेरिका के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीयों की भी उपस्थिति थी | इस अवसर पर एएनए के अन्तरिम अध्यक्ष छेवांग शेर्पा , एनआरएन राष्ट्रिय समन्वय परिषद अमेरिका के अध्यक्ष प्रल्हाद केसी, एन्टा के संस्थापक तथा एनआरएन अन्तरराष्ट्रीय समन्वय परिषद उत्तर अमेरिका के क्षेत्रीय संयोजक मुकेश सिंह,नेपाली महिला ग्लोबल नेटवर्क के अध्यक्ष एवं एनआरएन अमेरिका के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर विद्या रंजित,अमेरिका नेपाल सोसाईटी के सचिव मुक्ति दवाडी, समाजसेवी एवं आमा घर के संस्थापक दिलशोभा श्रेष्ठ,संस्था के संस्थापक अन्नपूर्ण देव सबो ने अपना-अपना शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया |
इस अवसर पर एन्टा की ओर से समाजसेवी दिलशोभा श्रेष्ठ को अध्यक्ष डाक्टर विनोद शाह ने एक सय एक डलर का सहयोग चेक हस्तान्तरण किया था|तथा व्यक्तिगत रुप मे डाक्टर शाहल ने अपनी परिवार की ओर से १५० डलर का चेक भी हस्तान्तरण किया था |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *