Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

५५ लाख भारतीय रूपये बराबर के हेरोइन के साथ २ नेपाली नागरिक गिएफ्तार

 

रुपन्देही जिला सटे भारत सीमा सोनौली कोतवाली अंतर्गत काली मंदिर सुकरौली मेन रोड नजदीक एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम गस्त कर रहे थे | तभी उसी दौरान भारत सिमा की तरफ से नेपाल आ रहा एक बाइक पे सवार दो नेपाली युवको के पास ५५ ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों युवको को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार क्र लिया । एसएसबी कंपनी कमांडर सोनौली अमित कुमार और सोनौली पुलिस रविन्द्र सिह अपने टीम के साथ संयुक्त रूप से सरहदी गांव में गस्त कर रहे थे। उसी दौरान काली मंदिर सुकरौली मेन रोड पर भारत सिमा से नेपाल की तरफ आ रहा एक बाइक पे सवार दो नेपाली युवको को पुलिस ने रोक कर उनकी तलासी किया तो उनकी जेब से 30 ग्राम और 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

सोनौली कोतवाल प्रभारी रविन्द्र सिह ने बताया कि भारत सिमा से नेपाल की तरफ जा रहे थे तभी सक के आधार पर दोनो को रोक कर चेक जाँच करने के क्रम में ५५ ग्राम हेरोइन बरामद किया है उसकी कीमत लगभग भारतीय ५५ लाख रूपये आंकी गई है । और पकडे गए दोनों युवको से टीम ने पूछताछ की तो युवको ने अपना नाम आकाश कान्दू निवासी भैरहवा शिद्धार्थनगर पालिका वार्ड नम्बर 4 और दूसरा विशाल क्षेत्री वार्ड नम्बर 2 भैरहवा रुपन्देही जिला बताया है दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा जाने वाली टीम को ओली का निर्देश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com