यौन उत्पीड़न के आरोप पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वह मेरे टाइप की नहीं हैं..
वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से विवादों में रहे हैं। कई महिलाएं यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप भी उन पर लग चुकी हैं। इस बीच ट्रंप ने सोमवार को लेखिका ई जीन कैरोल की ओर से उन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। ट्रंप ने कैरोल के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। ट्रंप ने कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं, वह मेरे टाइप की ही नहीं है। बता दें कि कैरोल ने ट्रंप पर सन 1990 में न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर में उनके साथ बलात्कार करने की कोशिशों का आरोप लगाया है।
कैरोल ने बताया कि 1990 के मध्य में ट्रंप ने उनके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की, लेकिन कैरोल ने पूरी ताकत के साथ ट्रंप को धक्का किसा और स्टोर से बाहर आ गईं। हालांकि, कैरोल पहली महिला नहीं हैं, जिन्होंने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन ट्रंप ने अभी तक सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।

