Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानसराेवर यात्रा के ४० भारतीय यात्री हिल्सा नेपाल में चार दिन से फँसे सरकार से सुरक्षा की गुहार

 

काठमांडू, 

नेपाल (Nepal) के हिल्‍सा (Hilsa) के नजदीक तेलंगाना (Telangana) के 40 लोग बीते चार दिनों से फंसे हुए हैं। नेपाल के उत्‍तर पश्चिम में तिब्‍बत सीमा के पास स्थित हिल्‍सा में इन लोगों को कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) से लौटते वक्‍त उस ट्रेवेल एजेंसी ने छोड़ दिया है, जिससे वे पंजीकृत थे। इन लोगों ने पिछले 13 जून को अपनी यात्रा शुरू की थी।

यात्रियों के इस समूह के एक व्‍यक्ति ने बताया कि तेलंगाना के दो अलग-अलग हिस्‍सों से ताल्‍लुक रखने वाले इन लोगों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए अपना पंजीकरण साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी (Southern Travel agency) के साथ कराया था। यात्री ने कहा कि हम लोग कैलाश मानसरोवर पहुंचे और वहां की यात्रा की लेकिन साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी ने हिल्‍सा ले आकर हमें छोड़ दिया गया। पिछले चार दिनों से एजेंसी के लोग हमारे फोल कॉल्‍स का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढें   नेपाल में खाद्य तेल और वनस्पति घी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी

समूह के उस व्‍यक्ति ने बताया कि यह इलाका पूरी तरह पहाडि़यों से घिरा हुआ है। हम लोग यहां फंस गए हैं। समूह के कुछ लोग बीमार भी हो गए हैं। खासकर महिलाओं को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से हमारी गुजारिश है कि वह हमारी मदद करे और हमें हमारे घर तक सुरक्षित वापस पहुंचाए। बता दें कि हिल्‍सा मानसरोवर यात्रियों का नजदीकी कैंप माना जाता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com