Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री परिवर्तन के लिए प्रचण्ड द्वारा प्रधानमन्त्री को दवाव

 

काठमांडू, २८ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल को परिवर्तन करने के लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के ऊपर दबाव डाल रहे हैं । पता चला है कि गृहमन्त्री परिवर्तन संबंधी मुद्दा को लेकर अध्यक्ष प्रचण्ड ३ बार प्रधानमन्त्री ओली के साथ विचार–विमर्श कर चुके हैं । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि तत्काल कोई भी मन्त्री परिवर्तन की सम्भावना नहीं है ।
ओली पक्षधर नेताओं को मानना है कि पिछली बार गृहमन्त्री रामबहादुर थापा प्रचण्ड गुट से ओली गुट में प्रवेश किए हैं, इसीलिए अध्यक्ष प्रचण्ड थापा को गृहमन्त्री से हटाना चाहते हैं । पिछली बार प्रधानमन्त्री ओली और पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच विवाद बढ़ रहा है, जो दोनों नेताओं की सार्वजनिक भाषण में दिखाई देता है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि पूर्व सहमति अनुसार अब १४ महीने के बाद सत्ता उन्हें हस्तान्तरण करना चाहिए । लेकिन इसके लिए प्रधानमन्त्री ओली तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं । इसीलिए अध्यक्ष प्रचण्ड अपनी भाषण में बारबार कहते आ रहे हैं कि सहमति कार्यान्वयन नहीं होगा तो कुछ भी हो सकता है । उनकी यह चेतावनी प्रधानमन्त्री ओली के लिए ही है ।
गत आषढ ५ गते अध्यक्ष प्रचण्ड ने पोखरा पहँुँच कर कहा था कि बजेट पास होने के बाद मन्त्रिमण्डल में परिवर्तन की जाएगी । लेकिन इधर प्रधानमन्त्री ओली इसके लिए इच्छुक नहीं दिखाई दे रहे हैं । ओली का कहना है कि मन्त्री परिवर्तन संबंधी हला कर प्रचण्ड सरकार को असहयोग कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *