Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली नागरिकता लेनेवाले ५ भारतीय नागरिकों की नागरिकता रद्द

 

काठमांडू, २८ जून । नेपाली नागरिकता लेनेवाले ५ भारतीय नागरिकों की नेपाली नागरिकता सरकार ने रद्द किया है । सूचना तथा संचार प्रविधि मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता गोकुल बास्कोटा ने इसके संबंध में जानकारी दी है । उन्होंने कहा कि सप्तरी, धनुषा और रौतहट जिलों से ५ भारतीय नागरिकों ने नेपाली नागरिकता ली थी, उसको रद्द किया गया है ।
मन्त्री बास्कोटा के अनुसार सप्तरी जिला से जीवन कुमार सिंह, धनुषा जिला से धर्मेन्द्र ठाकुर और अजय कुमार ठाकुर और रौतहट जिला से यमुना सिंह और कृपाली राउत ने नेपाली नागरिकता ली थी, जो भारतीय नागरिक हैं । सरकार ने भारतीय नागरिक को नेपाली नागरिकता प्रधान करनेवाले अधिकारियों के ऊपर कारवाही के खातिर अनुसंधान करने के लिए भी नेपाल पुलिस को निर्देशन दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com