Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिस के कारण जलेश्वर कारागार जनलमग्न

 

२८ जून, जलेश्वर । आज सुबह अविरल वारिस होने के कारण जलेश्वर कारागार डूबान में पड गया है । सुबह ५ बजे से करीब डेढ घण्टा तक भीषण बारिस के कारण महोत्तरी, धनुषा और सर्लाही जिला का संयुक्त कारागार के रुप में जलेश्वर कारागार डूब गया है ।
जेलर प्रदीप कुमार साह ने बताया कि १६० वर्ष पुराना राणाकालीन जलेश्वर कारागार गहरा स्थान में होने के कारण वर्षात में बार बार डूब जाता है । चौकीदार श्यामसुन्दर यादव ने बताया कि मुसलाधार वर्षा का पानी से कारागार का मूलद्वार से लेकर कैदी के बसोबास तक जलमग्न हो गया है जिसके कारण वहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । जलेश्वर कारागार में अभी जम्मा ४६३ कैदी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *