विश्व कप 2019 : पाकिस्तान ने हराया अफगानिस्तान काे
विश्व कप 2019 का 36वां लीग मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को जीत मिली है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है।
228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 230 रन बनाए और मैच 3 विकेट से अपने नाम किया। इमाद वसीम इस मैच में पाकिस्तान की ओऱ से मैच फिनिशर रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली। इस मैच में मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम 8 मैचों में 9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

