Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज राष्ट्रीय धान दिवस

 

३० जून, काठमांडू । ‘धान खेती में प्रविधि और यान्त्रिकीकरण, चावल आयात में न्युनीकरण’ के नारा का साथ ही आज नेपाल में १६ वें राष्ट्रीय धान दिवस मनाया जा रहा है । सरकार प्रत्येक वर्ष अषाढ १५ गते राष्ट्रीय धान दिवस एवं रोपाई महोत्सव के रुप में मना रही है ।
इस वर्ष धान दिवस के मुख्य कार्यक्रम राजापुर नगरपालिका–८, बर्दिया में आयोजित किया गया है । जिसमें कृषि मन्त्री चक्रपाणी खनाल, कृषि विभाग का महानिर्देशक सूर्यप्रसाद पौडेल, नेपाल कृषि अनुसन्धान परिषद (नार्क) का महानिर्देशक टेकबहादुर गुरुङ, तथा अन्य सांसद भी सहभागी रहेंगे ।
कृषि विभाग का महानिर्देशक पौडेल ने कहा कि नेपाल कृषि अनुसन्धान परिषद से धान का उत्पादन और उत्पादकत्व वृद्धि के लिये विभिन्न जाति एवं उन्नत प्रविधियों का सिफारिस होने बाद भी उक्त प्रविधि कृषि समक्ष नहीं पहुंच पाता है । इसलिये धान का अत्यधिक उत्पादन के लिये हमें प्रविधि का प्रसार करना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com