Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ सरकार के कारण सप्तरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र डूबान की जोखिम में

 

३० जून, सप्तरी । पानी का बहाव रोक कर प्रदेश २ सरकार के सहयोग में शहीदस्तम्भ निर्माण किया जा रहा है, जिससे सप्तरी का सिर्फ एक ही औद्योगिक क्षेत्र गजेन्द्रनारायण सिंह औद्योगिक क्षेत्र डूबान के जोखिम में है ।
औद्योगिक क्षेत्र स्थापनाकाल से पानी बहाव के लिये बनाया गया नाली और पोखरी को बंद कर स्थायी संरचना निर्माण करने के बाद सप्तरी के रुपनी गांवपालिका स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह औद्योगिक क्षेत्र बारिस के कारण डूब सकता है और सन्चालित उद्योग–धंधा नष्ट हो सकता है ।
औद्योगिक क्षेत्र के पूर्व–दक्षिण किनार में पानी बहाव को रोककर प्रदेश नं २ सरकार के सहयोग से शहरी विकास तथा भवन निर्माण कार्यालय द्वारा शहीदस्तम्भ निर्माण किया जा रहा है जिसमें मिट्टी से नाली को भर कर ईंट का दिवाल बनाया जा रहा है । तत्कालीन नेकपा (एमाले)का मेची–महाकाली अभियान के क्रम में प्रहरी के साथ दंगा होने से पांच की मृत्यु हुयी थी । उसी स्थान में अभी शहीद गेट, शहीद उद्यान और शहीद स्तम्भ का निर्माण किया जा रहा है ।
औद्योगिक क्षेत्र व्यवस्थापन कार्यालय का प्रमुख दीपकराज आचार्य ने जानकारी दिया कि शहीदस्तम्भ निर्माण कार्य के लिये पानी का बहाव बंद करने से औद्योगिक क्षेत्र को बहुत नुकसान हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *