Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हवाई जहाज में छिपकर कर रहा था सफर 3500 फुट ऊपर से गिरा शख्स

 

लंदन।

एक दिल दहला देने वाले घटनक्रम में केन्या एयरवेज के विमान में लैंडिंग गियर में छिपकर सफर कर रहा एक शख्स 3500 फुट ऊपर विमान से नीचे गिर गया। विमान से युवक एक बगीचे में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई।

 

यह घटना रविवार को उस समय हुई जब केन्या एयरवेज का 787 विमान हीथ्रो एयरोपोर्ट पर लैंडिंग करने के लिए पहिए नीचे ला रहा था, उसी दौरान ये शख्स प्लेन से नीचे गिर गया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री तथा मधेश से प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के नेताओं बीच संवाद

इस घटना को देखकर बगीचे में मौजूद लोग सहम गए। बगीचे के मालिक ने ‘द सन’ को बातचीत में बताया कि वह भाग्यशाली रहा कि शव उसके ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती थी। शव इतनी जोर से गिरा कि लॉन में दरार आ गई।

 

माना जा रहा है कि यह शख्स एक प्रवासी था, जो केन्या एयरवेज के लैंडिग गियर में छिपकर जा रहा था। अक्सर माइग्रेंट किसी देश पहुंचने के लिए ऐसे ही प्लेन में छिपकर जाते हैं।

यह भी पढें   सप्तरी राजविराज के विभिन्न क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com