Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला

 
2जुलाई
विश्व कप 2019 में बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। समाचार लिखे जाने तक भारतीय रनबांकुरों ने 26 ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 164 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (67) और रोहित शर्मा (93) क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत दिलाई। रोहित अभी 9 रन के स्कोर पर पहुंचे ही थे कि पांचवें ओवर में तमीम इकबाल ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया। अब इसका खामियाजा बांग्लादेश को हिटमैन के चौथे शतक के रूप में भुगतना पड़ा।

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

आज का मैच जीतते ही विराट सेना ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। दूसरी ओर बांग्लादेश को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और ऐसे में वह अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा। भारत के अभी सात मैचों में 11 अंक हैं।

बांग्लादेश को पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारत को अगले मैच की तैयारियों के लिए बहुत कम समय मिला है .

यह भी पढें   भोटेकोशी–त्रिशूली बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान फिलहाल स्थगित

प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, मोसेद्देक हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com