Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महाधिवेशन –मधु आचार्य तथा मीनेन्द्र रिजाल उप सभापति पद के लिए देंगे उम्मीदवारी

 

काठमांडू, आश्विन २० –   मधु आचार्य नेपाली कांग्रेस के जारी १५ वें महाधिवेशन में उप सभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी देंगे । वैसे चर्चा थी कि आचार्य महामंत्री की उम्मीदवारी देंगे । लेकिन आज बताया गया कि वो अपनी उम्मीदवारी उप सभापति के लिए देंगे । आचार्य का कहना है कि विशेष महाधिवेशन और रूपांतरण एजेंडे का कार्यभार पूरा करने के लिए उप सभापति में अपनी उम्मीदवारी देंगे । संशोधित विधान अनुसार एक वरिष्ठ उप सभापतिसहित चार उप सभापति होने की व्यवस्था है । चार उपसभापति में एक महिला अनिवार्य किया गया है ।
इसी तरह नेपाली कांग्रेस के नेता डा. मीनेन्द्र रिजाल भी उप सभापति पद के लिए प्रतिस्पर्धा में हैं । उन्होंने यह जानकारी आज सुबह अपने निवास पर स्वयं से नजदीक के नेताओं–कार्यकर्ताओं से बातचीत के क्रम में यह दी है ।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com