बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट
बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया की कार का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया। ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ। इस एक्सीडेंट में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हिमेश को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
हिमेश इन दिनों रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर शो को जज कर रहे हैं। हिमेश के साथ अलका याग्निक और जावेद अली भी शो के जज हैं। बता दें हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
‘आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरुर’ आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।

