Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मंत्री की कार से करोड़ों की ड्रग्‍स बरामद,

 

इस्‍लामाबाद 2 जुलाई

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह खान समेत कुल छह लोगों को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। उन्‍हें कल एंटी नारकोटिक्स फोर्स (ANF) ने लाहौर के पास गिरफ्तार किया था। राणा पंजाब प्रांत के कानून मंत्री रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद जब उन्‍हें लाहौर के जिला न्‍यायालय में पेश किया गया तो उनके समर्थकों ने लॉयन-लॉयन के नारे भी लगाए। कोर्ट में उनके वकील ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक बताते हुए इसका विरोध किया।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

राणा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्‍या में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस वजह से राणा को कोर्ट तक पहुंचाने में भी पुलिसकर्मियों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। राणा को कोर्ट में पेश करने से पहले ही लाहौर जिला न्‍यायालय के रास्‍ते में काफी संख्‍या में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी कोर्ट के अंदर और बाहर पुलिसकर्मियों को समर्थकों को रोकने में काफी दिक्‍कतें आईं। आपको बता दें कि राणा इमरान खान के मुखर आलोचकों में से एक हैं। उनकी गिरफ्तार पर राज्‍य मंत्री शहरयार खान ने कहा कि राणा उनके सहयोगी हैं लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है।

फिरदौस ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता है और नया पाकिस्‍तान के कानून में यह बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने ये भी कहा कि एएनएफ के किसी भी कदम में सरकार की कोई दखलदांजी नहीं होती है, न ही इस गिरफ्तारी से सरकार का कोई लेना-देना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *