गिरिजाप्रसाद कोइराला के जन्मोत्सव पर लाखबत्ती जलाया जायेगा
२ जुलाई, चितवन । नेपाली काँग्रेस का पूर्वसभापति एवम् पूर्वप्रधानमन्त्री गिरिजाप्रसाद कोइराला के ९६ वें जन्मजयन्ती के अवसर पर लाखबत्ती जलाया जायेगा ।
काँग्रेस चितवन नारायणी नदी किनार में लाखबत्ती जलाने के लिये जिला सदस्य झलक गुरुङ के संयोजकत्व में तैयारी शुरु कर दिया है ।संयोजक गुरुंग ने बताया कि एक लाख से ज्यादा बत्ती जलाने की तैयारी हो रही है ।
नारायणी महाआरती का सल्लहकार टंकनाथ पौडेल ने जानकारी दिया कि महाआरती बुधवार का खण्ड कोइराला के नाम समर्पित किया जायेगा और इसका सम्पूर्ण खर्च कांग्रेस चितवन ने उठाया है । लाखबत्ती और दीप प्रज्वलन में काँग्रेस का केन्द्रीय सदस्य एवम् पूर्वमन्त्री डा.मीनेन्द्र रिजाल भी उपस्थिति रहेंगे ।

