Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा, बोले -जल्द हो नये अध्यक्ष पद का चुनाव

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में हुई अपनी पार्टी की हुई करारी हार की जवाबदेही लेते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधारी ने अपने पूर्व के फैसले पर अडिग रहते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर से अपने नाम के साथ लिखे अध्यक्ष शब्द को भी हटा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द से जल्द अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए। वह अब इस पद पर नहीं हैं। इतना ही नहीं, राहुल का मानना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था।

यह भी पढें   पार्टी विधान अनुसार अब देउवा सभापति नहीं बन सकते हैं – सभापति थापा

जानकारी के मुताबिक, राहुल ने कहा है कि किसी भी शर्त पर इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पद के लिए चुनाव होने चाहिए, मैं इस पद पर नहीं हूं। यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। राहुल गांधी ने 2017 में कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला था.

यह भी पढें   संविधान दिवस पर केपी शर्मा ओली का संदेश: संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द से जल्द वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर फैसला करना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि वे इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्किंग कमेटी की बैठक कब बुलाई जाएगी, ये भी कार्य समिति के सदस्य ही तय करेंगे। मैं बैठक नहीं बुलाउंगा। राहुल गांधी का यह बयान तब सामने आया है जब आज सुबह ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

गौरतलब है कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है तभी से पार्टी में हलचल मची हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com