Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली

 

4 July

विश्व कप 2019 के 41 वें मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड के साथ हुआ। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड की टीम साल 1992 के वर्ल्ड कप के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जानी बेयरेस्टो के शतक और जेसन राय के अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन बनाए। ऐसे में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 306 रन बनाने थे लेकिन टीम 45 ओवर में 186 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 119 रन से हार गई।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि, कीवी टीम का नेट रनरेट इतना बेहतर है कि अगर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को 100 रन से भी हरा देती है तब भी न्यूजीलैंड की टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस तरह आस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम 9 और 11 जुलाई को सेमीफाइनल में भिडेंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *