Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में पाँच आतंकवादी गिरफतार

 

लाहौर।

‘बलूच रिपब्लिकन आर्मी’ (बीआरए) के 5 आतंकवादियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गुरुवार को गिरफ्तार कर रेलवे पटरियां उड़ाने की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

उनके पास से नकद, दो पिस्तौल और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों के अनुसार, बीआरए के कुछ आतंकवादियों के राजनपुर में रेलवे ट्रैक पर आईईडी लगाने की खुफिया जानकारी के आधार पर सीटीडी के एक दल ने मौके पर पहुंच 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकद, दो पिस्तौल और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
सीटीडी के अधिकारियों ने बताया कि बीआरए के संस्थापक ब्रहमदग खान बुगती विदेश से इनको पैसा मुहैया करा रहा था। आतंकवादियों की पहचान हुसैन बख्श, बग्गा रईश, बख्श बलाच, रहीम अली और मुजाहिद दीन मोजो के तौर पर हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com